तालगांव/लहरपुर। ब्लॉक परसेंडी क्षेत्र में झोलाछाप, लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। ये लोग हर गांव व चौराहे पर अपनी दुकानें सजाए है। ये लोग किसी को भी इलाज से मना नहीं करते है। स्वास्थ्य महकमा इनसे जान कर भी अनजान बना हुआ है। इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
परसेंडी इलाके में झोलाछाप सड़क किनारे व गांवों में दुकानें सजाए बैठे है। ये लोग मरीजों को ग्लूकोज चढ़ाने से लेकर हल्के फुल्के ऑपरेशन तक कर देते है। कई बार इनके इलाज से मरीजों की जान पर भी बन आई है। फिर भी ये धड़ल्ले से क्लीनिक चला रहे है।
ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग इन पर अंकुश नहीं लगा रहा है। अगर सख्ती होती है तो एक दो दिन इनका क्लीनिक बंद रहता है और बाद में फिर शुरू हो जाता है।
झोलाछाप के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई बिना डिग्री के क्लीनिक चलाते हुए मिलता है तो उसके खिलाफ एफआईआर भी होगी।
- डॉ. सुनील शुक्ला, सीएचसी प्रभारी