सीतापुर। उन्नाव रेपकांड की पीड़िता की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से सीतापुर जिला कारागार में सोमवार को हड़कंप मचा रहा। पूरे दिन कयास लगाए जाते रहे कि इस मामले में कभी भी कोई जांच टीम सीतापुर कारागार आ सकती है। जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा ने कहा कि जेल में सभी तरह की सावधानी बरती जा रही है।
इस प्रकरण में अब तक कोई टीम नहीं आई है। भाजपा विधायक व उन्नाव रेपकांड के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर सीतापुर कारागार में बंद हैं। रविवार को रायबरेली में हुए सड़क हादसे में रेप पीड़िता व उनके अधिवक्ता जख्मी हो गए। पीड़िता की चाची सहित दो लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक की नंबर प्लेट पर कालिख पुती हुई थी।