सकरन (सीतापुर)। थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में करीब सात साल से फरार चल रहे एक आरोपी को दबोचा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
सकरन थाने में तैनात एसआई जय बहादुर राय ने बताया कि थाना क्षेत्र के दुगाना गांव निवासी सुनील जायसवाल हत्या के एक मामले में 2013 से फरार था। उस पर न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था।
दारोगा का कहना है कि इस आरोपी को आरक्षी मनदीप सिंह के साथ लहरपुर थाना क्षेत्र के मतुआ चौराहे से बुधवार की रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।