फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड के हमले में जख्मी किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्ली चौराहा (सीतापुर)। मिश्रिख कोतवाली के डेंगरा गांव में आवारा सांड को भगाना एक किसान को महंगा पड़ा। सांड़ ने किसान पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया था। बुरी तरह जख्मी किसान को मिश्रिख के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मिश्रिख कोतवाली इलाके के डेंगरा निवासी अखिलेश मंगलवार दोपहर कल्ली गांव के दक्षिण स्थित खेत गया था। इस बीच उसके खेत को सांड नुकसान पहुंचा रहा था। इस पर वह उसे डंडे से भगाने लगा। इस दौरान सांड ने अखिलेश पर हमला कर दिया। जिससे अखिलेश घायल हो गया।
सूचना पाकर परिवार के लोग व ग्रामीण फौरन मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उसे मिश्रिख के एक निजी अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। वहां बुधवार को मौत हो गई। सूत्र बताते हैं कि कुछ अर्सा पूर्व कल्ली निवासी राधा कृष्ण पुत्र मूलचंद को सांड ने हमला कर जख्मी कर दिया था। जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इसके अलावा मोहित, राजकुमार, मृतक अखिलेश के भाई मुन्नीलाल, अंकित, रामाधार, शंकर, रामसहाय, रामभरोसे आदि लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को सांड घायल कर चुका है। क्षेत्र के लोकनापुर, डेंगरा, कल्ली, हाजीपुर, भटपुर, उत्तर्धौना, बानपुर आदि गांवों में सांड का आतंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें