फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी में शहीदों का रहा अमूल्य योगदान

विज्ञापन
लालबाग शहीद पार्क आयोजित कार्यक्रम में काकोरी घटना पर मंचन करते स्कूली बच्चे। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। आजादी के अमृत महोत्सव व चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव को लेकर काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को लालबाग स्थित शहीद पार्क में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें शहीदों को नमन करके स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। यह जीआईसी चौराहे से प्रारम्भ होकर तरणताल, आंख अस्पताल होते हुए लालबाग शहीद पार्क में आकर समाप्त हुई। रैली में छात्र-छात्राओं द्वारा स्लोगन एवं पट्टिकाओं का प्रदर्शन भी किया गया, जिन पर देशभक्ति के नारे अंकित थे।
लालबाग शहीद पार्क में आयोजित समारोह का शुभारम्भ शहीद स्तम्भ पर शहीदों को पुष्पांजलि देकर नमन करके किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम लघु-नाटिका एवं गीतों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर देशभक्ति के भावों से भर दिया।
विज्ञापन

आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं दीपांशी व स्वेता द्वारा मन की वीणा से गुंजित ध्वनि मंगल स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्राथमिक विद्यालय मिश्रापुर के छात्रों द्वारा काकोरी घटना पर प्रस्तुत लघु नाटिका ने सभी को आकर्षित किया। कम्पोजिट विद्यालय क्योंटी वादुल्ला, हिन्दू कन्या पाठशाला इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, कम्पोजिट विद्यालय जमैय्यतपुर आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अधिशासी अधिकारी सीतापुर वैभव त्रिपाठी ने मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन गीत प्रस्तुत किया।
काकोरी शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एलईडी वीडियो वैन के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों को नमन करते हुए धन्यवाद दिया। उनके उत्तम स्वास्थ्य व लंबी आयु की कामना की।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में मनमोहक एवं प्रेरणादायी प्रस्तुति करने पर सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके शिक्षकों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवनारायण लाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, नगर मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा, एसडीएम सदर अमित भट्ट, बीएसए अजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें