फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमपुत्र के व्यक्तित्व से मिलती है प्रेरणा : माला

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शुक्रवार को खैराबाद स्थित एआरटीओ कार्यालय पर अमृत महोत्सव व चौरी-चौरा शताब्दी समारोह की कड़ी में प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारतरत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई ने कहा कि पंत के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने देश की आजादी के साथ नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हिमपुत्र के जीवन के तमाम घटनाक्रम हमें प्रेरणा देते हैं।
एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण ने कहा कि भारत के चौथे गृहमंत्री के रूप में कार्य करते हुए पंत ने हिंदी को राजभाषा का स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान यात्रीकर अधिकारी शैहपर किदवई, अयोध्या प्रसाद मौर्या, नीरज निगम, अनामिका विश्वकर्मा, सुदीप आर्या, प्रामिश मिश्रा, संतोष कुमार, संजय कुमार आदि ने पंत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

वहीं, नगर पालिका कार्यालय में भी गोविंद बल्लभ पंत की जयंती मनाई गई। ईओ वैभव त्रिपाठी ने पंत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। इसके अलावा जिले के अलग-अलग स्थानों पर भी गोविंद बल्लभ पंत की जयंती मनाई गई। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें