फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व में पांचवीं अर्थव्यवस्था बना भारत : पंकज

Sat, 09 Mar 2024 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने अकबरपुर नगर स्थित एक होटल में पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 10 वर्ष के सफलतम कार्यकाल में गरीब, किसान, महिला, युवा व लघु व्यापारियों के हित में कई बड़े कार्य किए है। इसका बेहतर ढंग से संबंधित को लाभ भी मिला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश के विकास व प्रगति पर के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया गया। भाजपा सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के इच्छा के अनुरूप समृद्धि को ध्यान में रखकर सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए कई ऐतिहासिक कार्य किए।
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण पांच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद भाजपा सरकार में पूरा हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवीं अर्थ व्यवस्था वाला देश बन चुका है। कहा कि भारत तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है। चंद्रयान के सफलतापूर्वक चंद्रमा पर पहुंचने से भारत का गौरव विश्व में बड़ा है। भाजपा सरकार में रेल, सड़क, हवाईअड्डा, शिक्षण संस्थान, तकनीकी केंद्र, सीमा सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय पर रिश्ते सहित अन्य मामलों में भारत आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें