फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

Sat, 09 Mar 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की नमो नारायणी सीतापुर शाखा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। महिलाओं द्वारा समाज में किए जा रहे कार्यों को बताया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीमा अग्रवाल को व्यापार के क्षेत्र में, शीतल अग्रवाल को समाजसेवा के क्षेत्र में, स्नेहा गोयल को बच्चों को संस्कार देने व चंद्रकला अग्रवाल को धार्मिक क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
शाखा अध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल, महामंत्री नेहा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंकिता अग्रवाल सहित नूपूर अग्रवाल, शालू अग्रवाल, रितिका अग्रवाल, शिल्पी लाठ, ज्योति जायसवाल, प्रज्ञा अग्रवाल, अंकिता जिंदल आदि ने स्मृति चिह्न देकर महिलाओं को सम्मानित किया। शिल्पी अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं के सम्मान को बहुत महत्व दिया जाता हैं। महिलाओं को जिस भी क्षेत्र में भी कार्य करने का अवसर मिले तो उसे पूरे मनोयोग से पूरा कर कीर्तिमान स्थापित कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें