फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता में बोलती प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। भाजपा सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर रविवार को जिले की प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह कलेक्ट्रेट पहुंची। वहां सभागार में प्रेस वार्ता में सरकार की खूबियां गिनाईं। कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। प्रदेश में 2017 से सुशासन की शुरुआत हुई है और उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की ओर निरंतर अग्रसर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग शादी अनुदान योजना के तहत 5179 लाभार्थियों, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के 1442, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में 11601, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं समान्य वर्ग पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 40784, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 298665 लाभार्थियों को लाभ दिया जा चुका है।
इसके अलावा उन्होंने अन्य योजनाओं का भी बखान किया। इस दौरान सांसद राजेश वर्मा, विधायक रामकृष्ण भार्गव, शशांक त्रिवेदी, महेंद्र सिंह यादव, सुनील वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, सीडीओ अक्षत वर्मा, एडीएम न्यायिक हरिशंकर लाल शुक्ला, एएसपी दक्षिणी नरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

मीडिया के सवालों पर भड़कीं मंत्री
प्रभारी मंत्री प्रेसवार्ता के दौरान कुछ मीडिया कर्मियों के सवालों पर भड़क गईं। वे बोलीं कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सरकार की उपलब्धियों पर है और अगर आप लोग इस सोच और मानसिकता के साथ बैठे हैं कि हमें ट्रोल करना है तो ट्रोल बहुत लोगों का बहुत चीजों पर हो सकता है। प्रभारी मंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें