फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, 60 सिलेंडर बरामद

Tue, 22 Nov 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छोटे अवैध सिलेंडर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को रामकोट में एक दुकान पर छापा मार अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया है। छापे में दुकान संचालक वहां से भाग निकला। टीम ने मौके से छोटे-बड़े 60 सिलेंडर व गैस रिफिलिंग उपकरण बरामद किए हैं। अब पूर्ति विभाग इस मामले में संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी में है। 
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह के नेतृत्व में पूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार दोपहर कस्बे में ओम प्रकाश की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान दुकान में अवैध रिफिलिंग पकड़ी गई। हालांकि टीम को देख दुकान संचालक वहां से भाग गया।

टीम ने मौके से 60 सिलेंडर बरामद किए हैं। इनमें 14 किलो के 24 सिलेंडर, 19 किलो के 2 सिलेंडर तथा 5 किलो के 34 सिलेंडर बरामद किए हैं। इसके अलावा टीम ने 6 रिफिलर भी बरामद किए हैं। पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि यहां पर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का काम चल रहा था, जिससे किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें