फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल आएं तो रजाई-गद्दा साथ लाएं

विज्ञापन
जिला अस्पताल के मेडिकल बी वार्ड में घर से लाई गई रजाई व कंबल ओढ़कर लेटे मरीज। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल आने वाले मरीज रजाई-गद्दा साथ लेकर आएं। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो ठंड से परेशान हो सकते हैं। अस्पताल प्रशासन ठंड से राहत देने के लिए मरीजों को कंबल मुुहैया करा रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि इन कंबलों से मरीजों की ठंड दूर नहीं हो पा रही है। ऐसे में वह घरों से रजाई-गद्दा लाने को मजबूर हैं। ऐसे में मरीजों को बेहतर सेवाएं देने का दावा करने वाले जिला अस्पताल की पोल खुद मरीज और तीमारदार खोल रहे हैं।
विज्ञापन

इस समय काफी ठंड पड़ रही है। पारा सात डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़ों व रजाई की जरूरत पड़ रही है। सबसे अधिक दिक्कत मरीजों के सामने उत्पन्न हो रही है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के सामने ठंड दूर करने का संकट खड़ा हो रहा है। यहां पर भर्ती मरीजों को अस्पताल की तरफ से कंबल दिए जाते हैं लेकिन यह कंबल बहुत हल्के हैं। अस्पताल में भर्ती मरीज रमेश ने बताया, इन कंबलों का वजन भी बहुत कम है। ये कंबल ठंड दूर करने में असफल हो रहे हैं।
इससे परेशान मरीजों के तीमारदार रजाई की व्यवस्था कर रहे हैं। कोई अपने रिश्तेदार के यहां से रजाई लेकर आता है तो कोई बाजार से महंगी रजाई खरीदने को मजबूर है। इससे मरीजों को अस्पताल में ठंड दूर करने के लिए तमाम जतन करने पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड, मेडिकल वार्ड, महिला वार्ड व चिल्ड्रेन वार्ड में तमाम मरीज कंबलों के साथ रजाई ओढ़े दिखाई दे रहे हैं। मरीज माया ने बताया, इन कंबलों में बदबू आती है। पर मजबूरी में ओढ़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कंबलों में आ रही है बदबू
शहर के तरीनपुर निवासी अश्वनी गुप्ता की माता की तबियत खराब है। अश्वनी ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस पर अस्पताल की तरफ से उनको कंबल दिया गया। इनकी माता को जब कंबल से राहत नहीं मिली तो उन्होंने घर से रजाई मंगवाई। अश्वनी ने बताया कि अस्पताल के कंबलों में बदबू भी आती है।
पतले व हल्के है कंबल
तंबौर इलाके के बलराम के पिता जिला अस्पताल के मेडिकल-बी वार्ड में भर्ती हैं। अस्पताल की तरफ से उनको कंबल दिया गया था पर उससे उन्हें ठंड से राहत नहीं मिली। गांव दूर होने के कारण बलराम शहर में अपने रिश्तेदार के वहां गए। वहां से रजाई लेकर आए तब जाकर उनके पिता को राहत मिली। बलराम ने बताया, अस्पताल की तरफ मिला कंबल बहुत पतला है। इससे ठंड नहीं जा रही है।
200 मरीज हैं भर्ती
जिला अस्पताल में ठंड बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या घटी है। इस समय अस्पताल में करीब 200 मरीज भर्ती हैं। इन मरीजों को कंबल की जरूरत पड़ रही है। लेकिन जरूरत के मुताबिक, इनको कंबल मिलना मुश्किल हो रहा है। मरीजों का कहना है, अस्पताल प्रशासन को ऐसे कंबल देने चाहिए, जिससे ठंड से अपने को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें