फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजा दीवान, हुए शबद कीर्तन, छका लंगर

Sat, 16 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिख धर्म के दसवें गुरू गोविंद सिंह साहिब के प्रकाश पर्व के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में शनिवार को गुरु नानक कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में दीवान सजाया गया। इस मौके पर सिख समुदाय के लोगों ने दीवान के समक्ष माथा टेक आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


श्री गुरु सिंघ सभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सरदार हरजीत सिंह व हरदीप सिंह ने दीवान सजाया। बाद में रागी जत्था के कुलजीत सिंह, ढाडी जत्था के तीर्थ सिंह, सुखपाल सिंह, हजूरी रागी जत्था के परमजीत सिंह ने संगतों के जरिए गुरु जी की जीवन प्रकाश डाला।

इसके बाद सभी ने लंगर छका। शाम को दीवान हाल में गैर जनपदों से आए जत्थों के धर्म गुरुओं ने कीर्तन, कथा एवं ढाड़ीवारों से गुरु जी के जीवन उपदेश के बारे में बताया।
विज्ञापन


बाद में विभिन्न प्रतियोेगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर आतिशबाजी भी हुई। सभा के सतनाम सिंह, अमर जीत सिंह ने आभार जताया। इस अवसर पर गुरुमीत कौर, संत सिंह, जसवीर सिंह, कृपाल सिंह, उजागर सिंह, हरजीत सिंह,चरनजीत सिंह व सन्नी सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें