जयश्री देवी (80) की आंखें अब दो अन्य लोगों के जीवन में रोशनी करेंगी। ग्राम बिसवां खुर्द निवासी जयश्री देवी का शनिवार को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निधन हो गया।
जयश्री देवी ने पहले से ही अपने परिवारीजनों को नेत्रदान की इच्छा जताई थी। उनकी मृत्यु के बाद परिवार ने आंख अस्पताल के चिकित्सकों से नेत्रदान की इच्छा जताई।
सूचना मिलते ही आंख अस्पताल से डॉ. सचिन, डॉ. भूपेश टीम के साथ बिसवां खुर्द गांव पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने सफलता पूर्वक ऑपरेशन करते हुए जयश्री देवी की कॉर्निया सुरक्षित कीं।
अब दोनों कॉर्निया को नेत्र चिकित्सालय के आई बैंक में सुरक्षित रखवा दिया गया है। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि इस क्षेत्र में नेत्रदान का यह पहला मामला है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि उन्हें ये नेक काम अच्छा लगा।