विद्यालय प्रबंध समिति के फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप में बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि तक शिक्षक बीआरसी पर अटैक रहेंगे।
पिसावां विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बहुबनी के प्रधानाध्यापक जसवंत मौर्य पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।
इन आरोपो की बीईओ पिसावां ने जांच पड़ताल की। जांच में उजगार हुआ है कि जसवंत मौर्य विद्यालय प्रबंध समिति के फर्जी हस्ताक्षर कर रहे हैं। नियमित रूप से यह विद्यालय नहीं आते हैं। शैक्षिक अभिलेख मांगे जाने पर प्रस्तुत नहीं करते हैं।
विभागीय आदेशों की लगातार अवहेलना कर रहे हैं। यह सब जान बूझकर किया जा रहा है। इससे स्कूल का पठन-पाठन बाधित होता है। वही शैक्षिक माहौल बिगड़ रहा है। इस जांच आख्या के आधार पर बीएसए राजेंद्र सिंह ने तत्काल प्रभाव से शिक्षक को निलंबित कर दिया है। निलंबन के पूरे प्रकरण की जांच बीईओ एलिया रमन सिंह को सौंपी गई है।