फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के बाद खुले बैंक, मची अफरातफरी

Tue, 15 Nov 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैश्‍ा के ‌लिए बैंक में लगी लाइन।
विज्ञापन
500 व 1000 के नोट बंद होने के आठ दिन बाद भी अर्थव्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी है। मंगलवार को छुट्टी के बाद बैंक खुले तो अफरातफरी रही। बैंक खुलने से पहले ही नोट बदलवाने के लिए लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


नतीजतन दो से तीन घंटों में ही बैंक में आई करेंसी खत्म हो गई। वहीं एटीएम न चलने से लोगों की मुसीबतें और बढ़ रही हैं। नोट जमा करने के लिए लोग अपना काम छोड़ बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। मंगलवार को जिले की बैंक में 90 करोड़ रुपये जमा किए गए जबकि 15 करोड़ ही निकाले जा सके।

सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बैंक बंद थे। मंगलवार को बैंक खुलने से पहले ही वहां लंबी कतारें लग चुकी थीं। जबकि एटीएम काम करते नहीं मिले। दोपहर तक कुछ एटीएम मशीनें चालू हुई, पर वह भी बीच-बीच में ठप हो गईं।
विज्ञापन


एटीएम से बहुत कम कैश निकला। इससे बैंकों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। बैंक तो दस बजे खुल गए थे लेकिन एटीएम खुले ही नहीं। ऐसे में डेढ़ घंटे तक रास्ता तकने के बाद लोगों ने बैंक शाखाओं का रुख किया। इससे बैंकों में एकाएक भीड़ बढ़ गई।

लोग देर शाम तक बैंकों में लाइन लगाकर खड़े रहे। भीड़ उमड़ने से कुछ बैंकों में दोपहर 12 बजे ही कैश खत्म हो गया। लाइन में लगे लोगों को 2 घंटे के इंतजार के बाद कैश मंगवाकर दिया जा सका। उधर, जिले भर में एटीएम ने ढंग से काम नहीं किया। दोपहर 12 बजे के बाद 48 एटीएम कैश उगलने लगे, पर ये कुछ देर में ही ठप हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें