सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों के 150 से अधिक प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने अपने अतिरिक्त प्रभार का चार्ज लौटा दिया है। यह प्रभार, प्रभारी प्रधानाध्यापक का पद मिलने के बाद कोई अतिरिक्त वेतन न मिलने पर लौटाया है। महमूदाबाद, मिश्रिख, रामपुर मथुरा व कसमंडा विकासखंड में प्रधानाध्यापकों ने बीईओ को शिकायती पत्र देकर कार्यमुक्त करने की मांग की है।
परिषदीय विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद पर प्रमोशन न होने से प्रधानाध्यापक के पद खाली पड़े हैं। विभाग ने कामचलाऊ तरीके से सहायक अध्यापक को प्रभारी प्रधानाध्यापक बना दिया है। इनके जरिए ही शासन की योजनाएं व स्कूल का पठन पाठन संपन्न कराया जा रहा है। लेकिन इसके बदले उन्हें अतिरिक्त वेतन नहीं दिया जाता है।
यानी पद सहायक अध्यापक का और काम कर रहे हैं प्रधानाध्यापक का। प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रमोशन न होने से इसका विरोध जताना शुरू कर दिया है। इसके फलस्वरूप प्रभारी प्रधानाध्यापक को अपने अतिरिक्त पद से मुक्त होने का निर्देश दिया था। इस पर कसमंडा विकासखंड के प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने शुक्रवार को अपने अतिरिक्त प्रभार का चार्ज लौटा दिया है।
प्रभार लौटाने वालों में देवी श्रीवास्तव प्राथमिक विद्यालय रेगामऊ, मांडवी वर्मा प्राथमिक विद्यालय खेरवा, निधि सक्सेना प्राथमिक विद्यालय सुजातिपुर, योग्यता शुक्ला उच्च प्राथमिक स्कूल सुजोलिया, रोहित शुक्ला प्राथमिक विद्यालय मेंलेली, गिरजेश अवस्थी उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर सरैंया, आदेश पांडे रामपुर, रमेश चंद प्राथमिक विद्यालय प्रतापबेहड़, रोहित शर्मा प्राथमिक विद्यालय छपना, योगेंद्र मोहन आर्य प्राथमिक विद्यालय पुरैना, सजीली चौधरी प्राथमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर, उज्जवला शुक्ला प्राथमिक विद्यालय चितरेहता, नीतू सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय ललवा, अंबुज श्रीवास्तव उच्च प्राथमिक विद्यालय डोभा, कविता शुक्ला सरैंया, बलदेव सिंह सहित लगभग 40 शिक्षक शामिल है।
इसी प्रकार महमूदाबाद विकासखंड में 47 प्रभारी प्रधानाध्यापकों व 4 संकुल प्रभारियों ने अपने-अपने चार्ज वापस किए है। चार्ज वापस करने वालों में प्रभारी प्रधानाध्यापक नीतू सिंह, नवल किशोर, रीतू सिंह, मनीषा, शहनील, बीना, वीरेन्द्र कुमार, अनीला, शबीहा, सुनील कुमार, सत्येन्द्र, शालिनी, रावेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुमार, रोली शुक्ल, अरुण यादव, शैलेन्द्री, पुष्पा, साधना, मोनिका, शशि बाला, रिजवाना बेगम, पूनम सिंह, सीमा रानी, छोटेलाल, नीरज कुमार, नीतू यादव, शिखा यादव, सैफुल इस्लाम आदि शामिल है।
इसके अलावा मिश्रिख व रामपुर मथुरा विकासखंड के प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने अतिरिक्त रुप की जिम्मेदारी से निजात दिलाने की मांग की है।