फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ आने पर सरकारें कान में तेल डाल सो जाती थी : योगी

विज्ञापन
सिधौली के गांधी महाविद्यालय मैदान में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले बाढ़ और बीमारी आने पर पूर्ववर्ती सरकार कान में तेल डालकर रजाई ओढ़कर सो जाती थी। 2017 से पहले चुनाव में मिश्रिख और सेवता आने की पुरानी बातों का भी योगी ने मंच से जिक्र किया। कहा, तब गांजर में बाढ़ की समस्या देखी थी। बाढ़ की समस्या का समाधान किया गया है। जो समस्याएं रह गईं हैं, वह चुनाव से पहले ठीक की जाएंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बुधवार को सिधौली विधानसभा क्षेत्र स्थित गांधी महाविद्यालय परिसर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंनेे 167 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते हुए जिले के लोगों को विकास के लिए 484.41 करोड़ रुपये का तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के पहले भाजपा ने सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था।
सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया। योगी ने कहा कि 86 लाख किसानों का 26 करोड़ की कर्ज भाजपा सरकार ने माफ किया। सरकार किसानों के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। किसान खेतों में मेहनत, मजदूरी कर खून, पसीने से फसल तैयार करता है। उस किसान के लिए जो भी बन पड़ेगा, हम कर रहे हैं और आगे भी करेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मान निधि योजना लागू कर किसानों को और मजबूत करने का सराहनीय कार्य किया है। साल में छह हजार रुपये किसानों के खाते में सीधे जा रहे हैं। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सबका साथ, सबका विकास। केंद्र की मोदी सरकार और यूपी सरकार उसी आधार पर योजनाएं लागू कर इसका लाभ सभी को दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें