फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से चार लाख का माल किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में चोरों ने सोमवार रात दो घरों को निशाना बनाते हुए नकदी समेत करीब चार लाख के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित को सुबह होने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस चोरी की घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की पाताबोझ चौकी के भटपुरवा गांव निवासी लियाकत अली के घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने तकरीबन एक लाख के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। लियाकत अली ने बताया कि वह घर की छत पर सो रहे थे। बाकी परिजन आंगन में सो रहे थे। सुबह जागने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई।
गांव के ही मुकेश गुप्ता ने तहरीर में बताया कि उनके घर से चोरों ने बक्से में रखी एक लाख पांच हजार की नकदी व तकरीबन दो लाख के जेवरात चोरी कर लिए है। सुबह होने पर दोनों को घटना जानकारी हुई। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पाताबोझ चौकी प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि चोरी की कोई घटना नहीं हुई है। कुछ संदिग्ध लोग रात को गांव में घूम रहे थे। जिसकी सूचना मिली थी। जब वे मौके पर गये तब तक वह लोग भाग गए थे। इंस्पेक्टर अनूप कुमार का कहना है कि चोरी की कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें