फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची संग दुष्कर्म किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में पांच साल की बच्ची संग दुष्कर्म और तीन साल की बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एएसपी ने जांच की।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एक और किशोर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। जांचकर कार्रवाई की जा रही है।
सिधौली इलाके के एक गांव निवासी दो सगी बहनें गुरुवार शाम घर के बाहर खेल रही थीं। एक की उम्र पांच व दूसरे की तीन साल है। बताया जाता है कि गांव का ही एक किशोर दोनों को लेकर कुछ दूर खड़े ट्रक के केबिन में चला गया। आरोप है कि उसने पांच साल की बच्ची संग दुष्कर्म किया और छोटी बच्ची के साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन

उधर, परिवारीजनों ने घर के बाहर से लापता हुई बच्चियों की तलाश शुरू कर दी। दोनों के रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी मौके से फरार था। बच्चियों के बाबा का कहना है कि दोनों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और आरोपी के नाम भी बताए। घटना में शामिल आरोपी की उम्र 14 साल है। उन्होंने बताया कि एक और किशोर घटना के दौरान आरोपी की मदद में शामिल रहा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी साउथ एनपी सिंह, सीओ सिधौली, कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी गुरुवार देर रात मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। बच्चियों की मां ने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें उन्होंने एक बच्ची संग दुष्कर्म का प्रयास और दूसरी के साथ छेड़खानी का जिक्र किया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के साथी को पुलिस ने फिलहाल हिरासत में ले रखा है। सिधौली कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। बच्चियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी नाबालिग है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें