फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते ने बच्ची समेत छह लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के सिरौली पुरवा गांव में शुक्रवार दोपहर कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। लक्ष्मण की छह वर्षीया बेटी मुस्कान घर के बाहर खेल रही थी, इस बीच कुत्ते ने हमलाकर उसे घायल कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही खेत से घर जा रहे जय नरायण (38) को काट लिया।
विज्ञापन

गांव के ही दिनेश (26) पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। शांति (45) घर के बाहर किसी काम से निकली थी। कुत्ते ने उनके बाएं हाथ पर हमला कर घायल कर दिया। सिरौली गांव के शाहिद अली (55), इटैला निवासी शादिक (55) पर कुत्ते ने हमलाकर घायल कर दिया। सभी का इलाज सीएचसी महमूदाबाद में कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें