फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से पहले साफ करवा लिए जाएं नाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने शुक्रवार को बिसवां नगर पालिका क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने कस्बे में समय से नालों की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने शीतला देवी मंदिर के पास बने श्मशान घाट और वहां स्थित तालाब का निरीक्षण किया। शासन द्वारा स्वीकृत श्मशान घाट को सुव्यवस्थित तरीके से जल्द बनवाने के निर्देश दिए। शीतला देवी मंदिर के पास बने तालाब के सौंदर्यीकरण के लिये नगर पालिका से प्रस्ताव भेजने के लिए भी कहा ताकि इस तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जा सके।
उन्होंने बड़े चौराहे का भी निरीक्षण किया और वहां लगे चार खंभों और उस पर तारों के मकड़जाल पर नाराजगी जताई। अधिशासी अभियंता से बात करके इन खंभों को हटवाने की बात कही। राज्यमंत्री ने ईओ को कस्बेवासियों की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करवाकर शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाए जाने की हिदायत दी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सीमा जैन, ईओ डॉ. देवेंद्र श्रीवास्तव, भाजपा नेता राजकुमार जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता, आईटी सेल जिला संयोजक पियूष मौर्या, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष शिवांशु पांडे व आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें