फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के मामले में चार वर्ष का कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। छेड़छाड़ के एक मामले में कोर्ट ने दोषी को चार वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 11 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रीछन निवासी मोहन के विरुद्ध 19 अगस्त 2014 की सुबह नित्यकर्म के लिए गई एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का एक मामला पंजीकृत हुआ था। जिस पर विवेचना करते हुए पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्य के आधार पर अपर सत्र न्यायाधीश हितेंद्र हरि ने आरोपी को घटना का दोषी पाते हुए चार वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। आरोपी पर लगाए गए 11 हजार रुपये अर्थदंड में से छह हजार रुपये पीड़िता को देने का आदेश दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से मुकदमे की पैरवी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता दिनेश सिंह चौहान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें