सीतापुर। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल में हुई जांच में चार मरीज संक्रमित मिले हैं। जिले में अब मरीजों का आंकड़ा 165 पहुंच गया है। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में अब 20 मरीज भर्ती हैं।
सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि डेंगू पीड़ितों के समुचित इलाज के लिए सभी सीएचसी व पीएचसी पर निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य टीमें लगातार लोगों को जागरूक करने के साथ उनका परीक्षण कर दवाओं का वितरण कर रही हैं। वहीं, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. इंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल में डेंगू वार्ड में मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। एलाइजा जांच का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।