फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में सरगना समेत चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
बिसवां में वारदात का खुलासा करते सीओ अभिषेक प्रताप अजेय, इंस्पेक्टर राजीव सिंह। -संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में एक सप्ताह पूर्व शिक्षिका के घर हुई लूटपाट की वारदात का बिसवां पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने गैंग लीडर समेत चार बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। लूटा गया सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों को जेल भेज दिया है। पांच बदमाश अब भी फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बिसवां इलाके के मोहल्ला जुलाही टोला महाराजागंज निवासी शिक्षिका शूफियाबानो के घर 29 नवंबर की रात बदमाशों ने धावा बोलकर परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। परिवार के मुताबिक, बदमाश साढ़े सात लाख का माल लूट ले गए थे। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्जकर बदमाशों की तलाश में जुटी थी।
एसपी आरपी सिंह ने बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमों को लगाया था। पुलिस कड़ियों को जोड़ रही थी। इंस्पेक्टर बिसवां राजीव सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश इलाके के चंदनपुर की तरफ से मजार होते हुए कस्बे में आकर वारदात करने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। मजार के पास छिपकर आने वालों का इंतजार करने लगी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि इसी बीच कुछ लोग आए। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, इस पर बदमाशों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए भाग रहे बदमाश सदरपुर के नरेंद्रपुर निवासी योगेंद्र लोनिया, इसी गांव के धर्मेसुर, बिसवां इलाके के बगहाढाक दक्षिणपुरवा निवासी रंजीत, इसी गांव के गया प्रसाद वर्मा उर्फ टिल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ बिसवां अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है।
गैंग का लीडर योगेंद्र लोनिया है। घटना में शामिल पांच बदमाश अभी फरार चल रहे हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद फरार बदमाशों के नाम सामने आ चुके हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। सीओ ने बताया कि शिकंजे में आए बदमाशों के कब्जे से जेवरात और अन्य सामान बरामद हो गए हैं। चारों पर केस दर्जकर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। बदमाश योगेंद्र, धर्मेसुर के पास से दो असलहे, चार कारतूस, एक खोखा, रंजीत व गयाप्रसाद के पास से दो चाकू बरामद हुए है।
अन्य वारदातों में भी रहे शामिल
इंस्पेेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ में शिक्षिका के घर हुई घटना के अलावा करीब दो महीने पहले लहरपुर कस्बे के मोहल्ला टांडा सालार, शाहकुलीपुर में घटनाओं को अंजाम देना भी कुबूला है। बताया कि यहां से मिले सामान और रुपयों को आपस में बांट लिया था। पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें