फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सियार के हमले में चार जख्मी, तीन लखनऊ रेफर

Mon, 14 Sep 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संदना। कुसौली ग्राम पंचायत के लोधखेरवा और निमतापुर में रविवार को सियार ने एक बच्ची समेत चार लोगों को जख्मी कर दिया। तीन घायलों को उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया है। वहीं रेंजर द्वारा गांव में लगातार निगरानी होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


लोधखेरवा निवासी रामखेलावन की पत्नी अल्का रविवार सुबह करीब सात बजे अपनी चार वर्षीय बेटी अंशिका को लेकर गांव के बाहर शौच के लिए गई थीं। उसी दौरान सियार ने दोनों पर हमला कर दिया। इसी गांव के खेलवान की पुत्री शैलकुमारी भी शौच के लिए बाहर गई थी। सियार ने हमलाकर उसको भी जख्मी कर दिया। तीनों को मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजा गया है।

उधर, निमतापुर निवासी सुरेंद्र कुमार की पत्नी माया देवी गांव के बाहर कूड़ा डालने गई थीं। उसी दौरान सियार ने उनको जख्मी कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक दस दिन पहले भी निमतापुर में सियार के हमले में छह लोग जख्मी हो गए थे। रविवार को चार और लोगों पर हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने वन विभाग से सियार को पकड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। इस संबंध में रेंजर सिकंदर सिंह ने बताया कि लोधखेरवा के तीनों घायल इलाज के लिए लखनऊ गए हैं। गांव में वन विभाग की टीम भेजी गई है। टीम लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें