सीतापुर। सिंगल स्टेज परिवहन ठेकेदार द्वारा एमडीएम व एनएफएसए राशन के डायवर्जन मामले में डीएम ने दो और अधिकारियों के निलंबन की संस्तुति की है। परिवहन ठेकेदार से राशन की रिकवरी कराते हुए कोटेदारों को उपलब्ध कराया गया है, जिससे कोटों पर वितरण सुचारू हो सके।
सिधौली ब्लॉक में राशन डायवर्जन के मामले में परिवहन ठेकेदार और उनके प्रतिनिधि के विरुद्ध एफआईआर कराने के साथ ही डीएम डॉ. राजागणपति आर ने यहां के आपूर्ति निरीक्षक केके सिंह और विपणन अधिकारी अनूप कुमार के निलंबन की संस्तुति आयुक्त खाद्य एवं रसद को भेजी है।
इसके पूर्व दो आपूर्ति निरीक्षक और एक विपणन अधिकारी के निलंबन की संस्तुति की जा चुकी है। परिवहन ठेकेदार से राशन की रिकवरी कराते हुए एमडीएम व एनएफएसए राशन उचित दर विक्रेताओं को प्राप्त करा दिया गया है।