फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शौक पूरे करने के लिए लूटा था मोबाइल, चार गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में अखबार वितरक से मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने महंगे शौक पूरे करने के लिए वारदात की थी। उनके पास से लूटा गया मोबाइल, दो बाइक और 150 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी अखबार वितरक विक्रांत गुप्ता 16 सितंबर की सुबह करीब छह बजे चुंगी चौराहे से लालकपड़ा कोठी जा रहे थे। लालबाग चौराहे के पास पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया था।
सीओ सिटी विनय यादव ने बताया कि तुलसनपुर निवासी लवकुश पाल, खूबपुर निवासी अंकुर राजवंशी, कैंचीपुल निवासी रुद्र और परसेड़ा निवासी अभिषेक को कैंची पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने महंगे शौक पूरे करने के लिए लूट करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें