फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर, हादसे में चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में पहली बार कोहरे का कहर देखने को मिला। सोमवार की रात से लेकर मंगलवार की दोपहर तक कोहरे की चादर में जिला लिपटा रहा। सोमवार की रात से लेकर मंगलवार तक अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। ये हादसे कोहरे की वजह से हुए। हादसे महमूदाबाद, सदरपुर, रामकोट और पिसावां इलाके में हुए।
विज्ञापन

पिसावां में हादसे में जान गंवाने वाले मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। रामकोट संवाद के अनुसार, थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके के गांव मथना निवासी राजेश (35) मंगलवार को साइकिल से सवार होकर जिला मुख्यालय से घर जा रहा था।
इस बीच रामकोट इलाके में हाईवे पर इलसिया पार्क के आगे पुल पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

महमूदाबाद संवाद के अनुसार, कोतवाली महमूदाबाद इलाके के नथुवापुर गांव निवासी राजकुमार (35) पुत्र अयोध्या प्रसाद सिधौली क्षेत्र के कुंवरगड्डी गए थे। सोमवार देर रात वह वापस लौट रहे थे। फिरोजपुर के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को महमूदाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
सदरपुर संवाद के अनुसार, रामपुरकलां थाना क्षेत्र के चहारपुर गांव निवासी हसमत अली (28) काम के सिलसिले में बाइक पर सवार होकर सरैंया गया था। सोमवार रात वह बाइक से घर वापस आ रहा था। इस बीच उसकी बाइक बेकाबू होकर महमूदाबाद-बिसवां मार्ग पर कंचनपुर गांव के निकट बने मंदिर की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मंदिर की दीवार से टकराकर बाइक सड़क किनारे लगे पत्थर से टकराई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
पिसावां संवाद के अनुसार, थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह इदलापुर में हाईवे पर युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं होने की वजह से पुलिस ने कार्रवाई अज्ञात में दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। चेहरा क्षत विक्षत होने की वजह से शिनाख्त नहीं हो सकी थी। आसपास के लोगों की माने तो सोमवार की रात को युवक वाहन रुकवा रहा था। घना कोहरे की वजह से वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। एसओ पिसावां भानुप्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। एसओ का कहना है कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
20 किमी. की रफ्तार में नहीं चल पा रही थी कारें
सड़कों पर फर्राटा भरने वाली कारें कोहरे की वजह से स्पीड नहीं पकड़ पा रहीं थी। 20 किमी. की रफ्तार से भी गाड़ियों को चलाना मुश्किल हो रहा था। दृश्यता शून्य थी। लोग सड़कों पर पड़ी सफेद पट्टियों के सहारे चलने को मजबूर हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें