फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच क्विंटल दाल बिकी

Tue, 27 Oct 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सस्ती दर पर अरहर की दाल उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को डीएसओ कार्यालय में भी नया काउंटर खोला गया। जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने काउंटर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


डीएसओ कार्यालय में शुरू हुए काउंटर पर 90, 125 व 145 रुपये प्रति किलो की दर से अरहर दाल की बिक्री की जा रही है। यहां पहले दिन 95 किलो दाल बिकी। जबकि जिले में खुले दो काउंटर से करीब पांच क्विंटल दाल की बिक्री हुई।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि काउंटरों की संख्या और भी बढ़ाई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दाल की बिक्री सस्ती दर पर कराई जाएगी। इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ओपी राना, आफाक सहित दाल व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन


उधर, कलेक्ट्रेट स्थित डिपो काउंटर से अवकाश के दिन करीब चार क्विंटल दाल की बिक्री की गई। यहां एक व्यक्ति को एक ही किलो दाल दी जा रही है। दाल लेने वाले व्यक्ति का नाम व पता भी रजिस्टर पर अंकित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें