फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Tue, 27 Oct 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में चतुर्थ चरण का प्रचार मंगलवार शाम पांच बजे थम गया। प्रचार थमने के बाद अब प्रत्याशी व समर्थक घर-घर जाकर वोट मांगने में जुटे हैं।
विज्ञापन


यहां के चार ब्लॉकों में डीडीसी व बीडीसी पदों के लिए 29 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे। ऐसे में बुधवार को पोलिंग पार्टियां ब्लॉक मुख्यालय से बूथों को रवाना होंगी।

पंचायत चुनाव के अंतिम दौर में 29 अक्तूबर को पहला, लहरपुर, रामपुरमथुरा, सकरन, रेउसा व बेहटा ब्लॉक में मतदान होगा। इन ब्लॉकों में मतदान को निपटाने के लिए लगाए गए मतदान कर्मियों की ड्यूटी आदेशों को प्रिंट कर उन्हें ब्लॉकों को उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सभी कर्मचारियों को ड्यूटी आदेश वितरित कर पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। जिलाधिकारी इंद्रवीर सिंह यादव व प्रेक्षक सीबी सिंह ने एनआईसी में अफसरों के साथ बैठक कर चुनावी कार्यों की समीक्षा कर प्रगति ली।

डीएम ने रि-पोल के लिए अफसरों के साथ चर्चा कर मतदान स्थलों पर पोलिंग पार्टी की तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें