फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बनेंगे पांच ओवरब्रिज

Sun, 29 May 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बागेश्वर का नया पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मॉडल सिटी के तहत शहर को जाम के झाम से निजात दिलाने को पांच ओवरब्रिज बनेंगे। ये सभी ओवरब्रिज रेल क्रॉसिंगों पर बनेंगे। इन पर करीब ढाई अरब रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा आठ चौराहों को ढाई करोड़ रुपये की लागत से संवारा जाएगा। शहर के  लालबाग पार्क का डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प होगा।
विज्ञापन


इन विकास कार्यों से शहर की 2 लाख आबादी लाभान्वित होगी। सपा सरकार ने सूबे के सात शहरों को मॉडल सिटी के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया। प्रशासन ने शहर को मॉडल सिटी बनाने के लिए 5.18 अरब रुपये की डीपीआर बनाई है। शहर के व्यस्ततम मार्गों पर रेल क्रॉसिंग बंद होने से अक्सर जाम लगता है।

इस समस्या को दूर करने के लिए डीएम ने मुख्य मार्गों पर पड़ने वाली पांच रेल क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने का निर्देश दिया। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जीएस रविकुल ने बताया तीन ओवरब्रिज की कार्य योजना बना ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें