फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लपटों में आशियाना खाक, पांच लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मछरेहटा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक घर में आग लग गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अग्निकांड में नकदी समेत करीब पांच लाख के नुकसान का आंकलन किया गया है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
विज्ञापन

मछरेहटा इलाके के बीहट वीरम गांव निवासी मदन के घर में रविवार की रात अचानक पहली मंजिल पर आग लग गई। आग की लपटें उठती देख परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर गांव के लोग आ गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। गृहस्वामी के मुताबिक, आग की चपेट में आकर एक लाख की नकदी, जेवर, बर्तन, एलसीडी टीवी समेत करीब पांच लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई।
बताया कि जब आग लगी तो पीड़ित घर के नीचे वाले हिस्से में था। अचानक गर्मी बढ़ने के कारण उसे इस बात का अंदाजा हुआ। ऊपर आने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने फौरन घर की बिजली बंद की। गृृहस्वामी ने बताया कि घर में नीचे परचून की दुकान भी है। रोजाना पीड़ित दुकान से कलेक्शन का पैसा लाकर ऊपर ही रख देता था। अग्निकांड में दुकान का सामान भी जल गया है। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें