फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से चोरों ने तीन लाख का माल समेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा(सीतापुर)। जनपद में चोरियों का सिलसिला जारी है। थाना क्षेत्र में चोरों ने शनिवार की रात दो घरों निशाना बनाया। चोरों ने दोनों घरों से नकदी समेत करीब तीन लाख का माल पार कर दिया। सुबह पीड़ितों को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

इलाके के गांव रमुवापुर कालिका सिंह मजरा बैठू पुरवा निवासी पैकर्मा नाग के घर शनिवार की देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने नकब लगाकर घर के अंदर प्रवेश किया। चोरों ने घर से 60 हजार की नकदी, जेवर, कपड़े, बर्तन समेत अन्य सामान पार कर दिया। सुबह होने पर चोरी की जानकारी हुई। गृहस्वामी के मुताबिक, चोर करीब एक लाख का माल घर से पार कर ले गए हैं।
इसके बाद चोर गांव के ही कमलेश नाग के घर में सीढ़ी लगाकर दाखिल हो गए। चोरों ने यहां से 40 हजार के गहने, कपड़े, बर्तन समेत अन्य सामान समेट लिया। गृहस्वामी के मुताबिक चोरों ने दो लाख का माल समेट लिया। दोनों ही घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी गई है। एसओ ओम प्रकाश तिवारी ने बताया घटना की जानकारी मिली है, जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें