फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार की नहीं फिरोजाबाद की रहने वाली है महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। खुद को म्यांमार की रहने वाली रोहिंग्या मुस्लिम बताने वाली महिला पुलिस व खुफिया विभाग को बयान बदल कर परेशान कर रही है। अब उसने अपना नाम रीता देवी बताया है।
विज्ञापन

वह फिरोजाबाद की रहने वाली है। उसकी गतिविधियों पर जांच टीमों को संदेह है। उससे बराबर पूछताछ की जा रही है। उसके बताए हुए पतों की भी जांच चल रही है।
शहर के कजियारा इलाके में जामा मस्जिद के पास एक महिला और उसकी बेटी को देखा गया था। लोगों की सूचना पर पुलिस ने महिला को महिला अस्पताल के वन स्टाफ सेंटर में रखा था।
पूछताछ में उसने पुलिस व खुफिया विभाग की टीम को अपनी पहचान म्यांमार के जिला किंगडोंग इलाके के गोल्डन फिश कॉलोनी निवासी राशिदा कुरैशी पत्नी स्व. अली हुसैन कुरैशी बताई थी।
विज्ञापन

उसने पांच साल की बेटी का नाम हुमैरा बताया था। जब पुलिस व खुफिया विभाग ने तहकीकात कराई तो महिला के सारे दावे गलत निकले। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला झूठ बोल रही थी।
वह म्यांमार की नहीं बल्कि यूपी के फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के उजरई गांव की रहने वाली रीता देवी पत्नी छविनाथ है। उसकी बेटी का नाम नंदिनी उर्फ इशिता है। उसके इस पते की तस्दीक हुई है।
फिरोजाबाद का बना उसका आधार कार्ड, उसके पति का आधार व पैन कार्ड भी पुलिस व खुफिया विभाग ने जुटा लिया है। जांच मेें पता चला है कि इस महिला का मायका असम के जिला कर्वी अलोन के वलीजान खटखटी निवासी पिता राजीव के यहां है। उसने छविनाथ से शादी की थी।
वह बरेली से ट्रक में बैठ कर बेटी के इलाज के लिए छत्तीसगढ़ जा रही थी। ट्रक वाले ने सीतापुर बाईपास पर उतार दिया था। वहां से वह भोेजन करने के लिए कजियारा पहुंच गई थी। महिला ने फिरोजाबाद में परिवार व अन्य लोगों पर कई मुकदम भी लिखाए हैं। पुलिस व खुफिया विभाग की टीमें उससे पूछताछ कर रही हैं।
एसपी बोले, चल रही जांच
एसपी एलआर कुमार ने बताया कि महिला से जुड़ी जानकारियों की जांच कराई जा रही है। महिला का नाम रीता देवी है। पहले उसने अपना नाम व पता गलत बताया था। जांच में पता चला है कि महिला फिरोजाबाद की रहने वाली है।
एसपी ने बताया कि भोजन की व्यवस्था के लिए उसने अपना नाम मुस्लिम बताया था। वह कजियारा के पास खुद को मुस्लिम बताकर ठहर गई थी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लगातार बयान बदल रही महिला
लगातार बयान बदलने के कारण महिला संदेह के घेरे में आ गई है। वह दो तरह की बातें कर रही है। उसने पहले पुलिस को बताया कि वह म्यांमार से वीजा पर बेटी का इलाज कराने आई थी, लेकिन सोमवार को उसने कहा कि वह फिरोजाबाद की है।
बेटी का इलाज कराने छत्तीसगढ़ जा रही थी। लेकिन रायपुर के एक अखबार में यह खबर काफी दिन पहले ही छप चुकी है, जिसमें रीता ने अपना नाम राशिदा और म्यांमार की रहने वाली बताया था। वहां उसने बांग्ला भाषा में भी लोगों से बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें