फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: राजस्व नक्शा बदलने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Sat, 14 Nov 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। ग्राम नैपालापुर का राजस्व नक्शा बदलने के मामले में कोतवाली सीतापुर में अज्ञात कर्मियों के खिलाफ शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई है। प्रशासनिक जांच में वर्ष 1988 और 1992 में जारी नक्शों तथा तीन अक्तूबर 2026 को जारी नक्शे के भूचित्रों में अंतर पाया गया था। जांच आख्या के आधार पर जिलाधिकारी ने 12 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

मामला ग्राम रमपुरवा मजरा नैपालापुर निवासी रामासरे और अन्य की ओर से दिए गए प्रार्थनापत्र से जुड़ा है। डीएम डॉ. राजागणपति आर. ने प्रकरण की जांच डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी अधिकारी ई-डिस्ट्रिक्ट फूलचंद्र यादव से कराई थी। पांच नवंबर को प्रस्तुत जांच आख्या में बताया गया कि अभिलेखागार माल से 21 जनवरी 1988 और तीन दिसंबर 1992/22 दिसंबर 1992 को जारी नक्शों में दर्ज गाटों के भूचित्र आपस में समान हैं, जबकि तीन अक्तूबर 2026 को जारी नक्शे में भूचित्रों में भिन्नता मिली।
जांच के दौरान गाटा संख्या 878, 881, 885, 889, 900, 905, 906, 907, 909, 920, 921 और 1118/1231 सहित अन्य गाटों का मिलान किया गया। इसमें पुराने और नए नक्शों के भूचित्र अलग पाए गए। अभिलेखों की जांच में वर्ष 1992 के नक्शे को जारी करने और वापस जमा होने की तारीख का भी उल्लेख नहीं मिला। जांच आख्या में ग्राम नैपालापुर का नक्शा परिवर्तित किए जाने की पुष्टि की गई। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर प्रभारी अधिकारी अभिलेखागार माल सुरेश कुमार की ओर से राज्य सरकार की भूमि को क्षति पहुंचाने के मामले में जिम्मेदार कार्मिकों के विरुद्ध जालसाजी, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सीओ सिटी विनय यादव ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें