फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लूट मामले में चौकी इंचार्ज सहित तीन निलंबित

Sat, 14 Nov 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। संदना में धनतेरस पर सराफा व्यापारी से हुई लूट के मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

बीती छह नवंबर को संदना के मंझारी चौराहे पर बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी विमलेश रस्तोगी को निशाना बनाया था। बदमाश व्यापारी से करीब सात किलो चांदी और 25 ग्राम सोने के आभूषण लूट ले गए थे। घटना के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 72 घंटे के भीतर लूटकांड का खुलासा कर दिया था। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लखीमपुर निवासी इरफान और दीपक को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा सिधौली निवासी लुकमान और संदना निवासी बैजनाथ को भी गिरफ्तार किया गया था। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज मंगलम प्रेमचंद्र यादव, आरक्षी अभिषेक व संदीप के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
उधर, कोतवाली देहात के पिपरीकलां निवासी पूर्व प्रधान महादेव ने शुक्रवार दोपहर इमलिया की एक बैंक से 50 हजार रुपये निकाले थे। सहरोई मार्ग पर उन्होंने दो लोगों ने उनसे लिफ्ट मांगी और बाइक पर बैठ गए। हालांकि उन्होंने दोनों को लिफ्ट नहीं दी। घर पहुंचने पर जब उनको रुपये नहीं मिले तो उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर नेहा त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम ने जब जांच की तो पाया कि टप्पेबाजी जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। उनकी बाइक की डिग्गी में ही एक थैली के अंदर पैसे रखे थे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें