फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह नमूने भरे, 15 किलो मिठाई नष्ट कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को महमूदाबाद इलाके में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान छह नमूने भरे गए। करीब 10 किलो मिलावटी मिठाई मौके पर ही नष्ट कराई गई। व्यापारियों ने इस छापे का विरोध किया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुसुम सिंह, पीके वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद पांडेय व अजय कुमार ने अमीरगंज स्थित वर्मा स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट की दुकान पर छापा मारा।
विज्ञापन

यहां से दूध बर्फी का नमूना लिया गया। छापे की खबर पाकर नगर के तमाम दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर अमीरगंज में पहुंचकर विरोध शुरू कर दिया। व्यापारियों का कहना था कि जब कोई पर्व नजदीक आता है तब दुकानदारों को चेकिंग के नाम पर परेशान किया जाता है।
हंगामे की खबर पाकर मौके पर उपजिलाधिकारी दिव्या ओझा, सीओ रविशंकर प्रसाद, तहसीलदार मनीष कुमार, नायब तहसीलदार प्रीति सिंह, कोतवाल मुकुल प्रकाश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक समझाने बुझाने के बाद व्यापारी माने। मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि महमूदाबाद से छह खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए है। मिलावटी 10 किलो मिठाई नष्ट कराई गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें