बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में मुराउ टोला स्थित नहर साइफन के पास रविवार को एक महिला का कंकाल मिला है। सूचना पर सीओ सुशील कुमार सिंह, इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच की है। लोग हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की भी आशंका जता रहे हैं।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नहर पड़ोस में है और सूख गई है। इसलिए प्रथम द्रष्टया ऐसा लगता है कि किसी जानवर द्वारा शव को खींचकर साइफन के करीब डाला गया है। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।