फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीतापुर में रंजिश में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
फतेपुर मातिन में घटना के बाद मौके पर पड़ी बाइक - फोटो : फतेपुर मातिन में घटना के बाद मौके पर पड़ी बाइक
विज्ञापन

विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर। इलाके के फतेपुर मातिन गांव के पास शुक्रवार देर रात खीरी निवासी पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश में इस हत्याकांड में अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह, सीओ महोली नागेंद्र चौबे व एसओजी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

खीरी के मितौली निवासी छोटे खान (60) अपने पुत्र मैसर खां (40) के साथ शुक्रवार को इमलिया सुल्तानपुर के फतेपुर मातिन में अपनी पैतृक संपत्ति देखने आए थे। वापस जाते समय फतेपुर मातिन में पंचायत भवन के पास दोनों को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश में यह डबल मर्डर हुआ है। वहीं, घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पिता पुत्र को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पूर्व हुआ था विवाद
सूत्रों के अनुसार पिता पुत्र का किसी से एक दिन पूर्व विवाद हुआ था। इसी रंजिश में यह वारदात हुई है। पुलिस मौके पर साक्ष्य संकलन करने के साथ मृतकों के परिजनों से संपर्क कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें