फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार, तमंचे बरामद

विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
सीतापुर। रेउसा पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस और इनको बनाने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी की टीम ने छापा मारकर लोनियनपुरवा के मजरा काजीपुर निवासी भोला और संतोष को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दोनों आरोपी तमंचा बनाने में माहिर हैं। आरोपियों के पास से विभिन्न बोर के आठ बने हुए तमंचे व तीन अर्द्धनिर्मित तमंचे, एक बंदूक, बड़ी संख्या में कारतूस व तमंचा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष रेउसा ने बताया कि दोनों आरोपी सुनसान स्थानों पर चोरी छुपे तमंचा बनाकर बेचने का काम करते थे। भोला के खिलाफ पूर्व में भी अवैध शस्त्र रखने और बनाकर बेचने की प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं, संतोष पर अवैध शराब बनाकर बेचने की रिपोर्ट दर्ज है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें