फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सात साल से अंधेरे में 12 परिवार, आठ साल की बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार

Tue, 08 Sep 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
गुहार लगाती बच्ची
विज्ञापन
महमूदाबाद। बेहटा छावनी वार्ड की आदर्श नगर कॉलोनी में करीब 10-12 परिवार पिछले सात वर्षों से बिजली कनेक्शन के लिए परेशान हैं। बिजली विभाग की ओर से कनेक्शन के लिए 60 से 70 हजार रुपये तक के एस्टीमेट दिए जाने से मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

कॉलोनी में फिलहाल केवल एक परिवार के पास कनेक्शन है। सोमवार सुबह स्कूल जाते समय कॉलोनी निवासी आठ वर्षीय आयत फातिमा ने जर्जर रास्ते पर वीडियो बनाकर अपनी व्यथा बताई। डीएम से घर में बिजली कनेक्शन दिलाने के साथ ही रास्ते को दुरुस्त कराने की गुहार लगाई।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। डीएम डॉ. राजागणपति आर के निर्देश पर एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी समेत राजस्व और नगर पालिका के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कॉलोनीवासियों से बातचीत कर समस्या जानी।
विज्ञापन

एसडीएम ने जर्जर रास्ते को नगर पालिका से दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। अधिशासी अभियंता एसके वर्मा और एसडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि नियामक आयोग के आदेश के तहत 71.50 रुपये प्रति वर्गफुट के हिसाब से एस्टीमेट बनाया जा रहा है। धनराशि जमा होने के बाद ही कनेक्शन दिया जा सकता है। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें