फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन से सकुशल लौटा फैज खान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली(सीतापुर) यूक्रेन में फंसा सिधौली का छात्र आखिरकार बृहस्पतिवार की रात सकुशल घर लौट आया है। उसकी वतन वापसी को लेकर पूरा परिवार व गांव खुश है। छात्र ने सबसे पहले मस्जिद जाकर सिजदा किया। फिर मां, अब्बू और बहनों को गले लगकर अपने पन का एहसास कराया। देर रात तक माहौल खुशनुमा रहा।
विज्ञापन

सिधौली कस्बे के गड़िया हसनपुर निवासी शमी अहमद खान के पुत्र फैज खान यूक्रेन में फंस गए थे। कई दिनों से उन्हें भारत लाने की कवायद चल रही थी। यूक्रेन से वह हंगरी बार्डर तक पहुंचे, जहां से भारत सरकार उन्हें दिल्ली लाई। छात्र ने बताया कि दिल्ली पहुंचने के बाद परिवार से मिलने की बेताबी थी। इसलिए वहां से चल दिए। लखनऊ पहुंचने पर सिधौली निवासी दोस्त आशी बग्गा लेने पहुंचा। फैज बृहस्पतिवार की रात को कार से गड़िया हसनपुर पहुंचे। घर पर पिता शमी अहमद खान, मां मेहजबीं, भाई सैफ खान, बहन मुमताज, आफरीन, सायबा, हुमूल, शिफा खान से मिलकर खुशी का इजहार किया। यहां से फैज सीधे गांव की बिलाल मस्जिद पहुंचे।
जहां नमाज अता कर अल्लाह का शुक्रिया अदा किया। इसके बाद घर पहुंचे। यहां पर मौजूद ‘अमर उजाला’ की टीम को फैज ने बताया कि हालात बेहद खराब थे। उसके बावजूद अब्बू- अम्मी की दुआएं थीं, जो सकुशल लौटा हूं। उसने भारत सरकार का भी आभार व्यक्त किया। पिता शमी अहमद खान ने कहा कि फैज चार वर्ष बाद घर लौटे हैं। इन हालातों में घर आने की खुशी क्या है मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। पूरा गांव खुश है। देर रात लोग फैज को उसके घर पर घेरे थे। वहां के हालात पूछ रहे थे। चारो ओर खुशी का माहौल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें