महोली कस्बे के आजाद नगर में स्थलीय निरीक्षण करती आबकारी इंस्पेक्टर गुंजन। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
महोली (सीतापुर)। कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में रिहायशी मकानों के बीच चल रहे शराब ठेके को हटाए जाने की मांग पर शुक्रवार को मौके पर पहुंची आबकारी इंस्पेक्टर ने लोगों को भरोसा दिलाया। इसी मामले में बीते दिनों गुरुवार को विधायक शशांक त्रिवेदी मौके पर पहुंचे थे।
तब विधायक से शिकायत करते हुए लोगों ने बताया था कि शाम होते ही यहां पर शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। चबूतरों पर बैठकर लोग सरेआम शराब पीते हैं, जिससे मोहल्ले के लोगों का गली से निकालना मुश्किल हो जाता है। विधायक ने इस शिकायत को लेकर मौके से ही आबकारी अधिकारी को स्थलीय जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
शुक्रवार को आबकारी इंस्पेक्टर गुंजन ने टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। जांच टीम के पहुंचते ही मोहल्ले की महिलाओं ने समस्याओं से आबकारी इंस्पेक्टर गुंजन को अवगत कराया। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कुछ समय बाद इस शराब ठेका को कहीं और स्थापित कर दिया जाएगा। मोहल्ले की बिट्टो देवी, मीनू देवी, वंदना देवी, लक्ष्मी देवी, अंजली मिश्रा, मैना देवी सहित महिलायें मौजूद रहीं।