फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से उतर रहे इंजीनियर की कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अटरिया (सीतापुर)। अटरिया रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह चलती ट्रेन से उतरते समय सिंचाई विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर की कटकर मौत हो गई। पुलिस ने आईकार्ड से शव की शिनाख्त कर सूचना परिजनों को दी। वह सिद्धार्थनगर में नौकरी करता था। लखनऊ में अपने घर जा रहा था। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया है।
विज्ञापन

लखनऊ के मोहल्ला जानकीपुरम निवासी रामभवन मौर्य (40) सिद्धार्थनगर जिले में सिंचाई विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर तैनात था। रविवार को वह मैलानी से ट्रेन पर सवार होकर घर लखनऊ जा रहे थे। अटरिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही इंजीनियर चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह ट्रेन के नीचे गिर गए।
जिससे ट्रेन से कटकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। आईकार्ड से मृतक रामभवन की शिनाख्त करते हुए मामले की सूचना परिजनों को दी। पुलिस को मृतक के कब्जे से 46 हजार रुपये की नकदी मिली है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना परिवार को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें