फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने जताया आक्रोश

Thu, 20 Mar 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
अ​धिशासी अ​भियंता कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते कर्मचारी।  -संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर कर्मचारियों ने विद्युत वितरण मंडल प्रथम के कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। संयोजक हिमांशु पटेल ने कहा कि संघर्ष समिति ने निजीकरण के पीछे हो रहे भ्रष्टाचार और आम उपभोक्ताओं को होने वाली तकलीफों को उजागर करने के लिए नौ अप्रैल को लखनऊ में विशाल रैली की तैयारी शुरू कर दी है।

इसके पहले 24 मार्च को मेरठ व 29 मार्च को वाराणसी में बिजली महापंचायत आयोजित की जाएगी। संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि पॉवर कार्पोरेशन प्रबंधन बिडिंग की सामान्य प्रक्रियाओं का पालन नहीं कर रहा है। निजीकरण करने के लिए इतना उतावला है कि कनफ्लिक्ट आफ इंटरेस्ट की अनदेखी कर ट्रांजैक्शन कंसलटेंट नियुक्त करने के लिए बीड खोली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें