फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो किशाेरों के बीच मारपीट, बुजुर्ग की मौत

Thu, 20 Mar 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगड्डी। अटरिया थाना क्षेत्र के भगौतीपुर गांव में बृहस्पतिवार देर रात दो किशोरों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर परिजन भी इस झगड़े में शामिल हो गए। इसमें एक बुजुर्ग व सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने एक बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



भगौतीपुर निवासी सौरभ (17) और विकास (16) के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि परिवार के अन्य सदस्यों में गालीगलौज भी होने लगी। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें गुड्डू (50), दीनबंधु (52), श्रीकेशन (42), सुषमा (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।

विपक्षी गोरा (20), राजपाल (22) व दिनेश (25) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई। वहां डाक्टरों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें