फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रांसफार्मर खोल ले गए बिजलीकर्मी, विधायक की अफसरों से नोकझोंक

विज्ञापन
महमूदाबाद विधायक आशा मौर्य पहुंचीं उपकेंद्र। - फोटो : महमूदाबाद विधायक आशा मौर्य पहुंचीं उपकेंद्र।
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। विद्युत विभाग की टीम बृहस्पतिवार को क्षेत्र के ओम विहार कॉलोनी में लगाए गए ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभे हटाने पहुंची। यहां तीन माह पूर्व ही नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था। स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महमूदाबाद-फतेहपुर मार्ग पर ओम विहार कॉलोनी में 45 आवास हैं। यहां 35 घरों के उपभोक्ताओं ने विद्युत कनेक्शन ले रखा है। तीन माह पूर्व विद्युत सप्लाई के लिए पांच खंभे लगाकर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था। विभागीय कर्मियों द्वारा बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर और लाइन हटाने की सूचना पर कॉलोनी के बाशिंदों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बावजूद टीम ट्रांसफार्मर, पांच खंभे और एलटी लाइन खोल ले गए।
सीमा वर्मा, अमित वर्मा, सत्यवान, देशराज, मयंक, शिवप्रभा, राहुल, सरोजनी, अवनीश, रामपाल, विमल वर्मा, ओम प्रकाश आदि ने बताया कि कनेक्शन के लिए अगर कोई आवेदन करता है तो उससे सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। सुविधाशुल्क न देने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाता है। मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि ओम विहार कालोनी में लगाए ट्रांसफार्मर व एलटी लाइन समेत खंभे दूसरे स्थान के लिए स्वीकृत थे, जिन्हें ठेकेदार द्वारा गलती से यहां लगा दिया गया था, अब उन्हें वहां से हटाकर निर्धारित स्थान पर लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर हटाने के मामले में बृहस्पतिवार को विधायक महमूदाबाद आशा मौर्य उपकेंद्र पहुंचीं। उपकेंद्र पर तैनात बिजली विभाग के अधिकारियों से बीजेपी विधायक की तीखी बहस हो गई। महमूदाबाद में तैनात अधिशासी अभियंता ने विधायक को गुमराह करने की कोशिश की। करीब 40 मिनट तक विधायक विद्युत उपकेंद्र पर खड़ी रहीं, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। विधायक के आने से पूर्व लोग प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद कार्यालय में मौजूद एसडीओ और जेई कार्यालय छोड़कर चले गए। विधायक पावर हाउस में धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों से मिलने पहुंची थीं। विधायक ने अधिशासी अभियंता एस के वर्मा को मौके से फोन किया और नाराजगी व्यक्त की। बातचीत के दौरान ही दो बार अधिशासी अभियंता ने विधायक का फोन काट दिया।
विधायक ने अधिशासी अभियंता से पूछा कि कॉलोनी के लोगों की मांग पर मेरे द्वारा ही चार महीने पहले ट्रांसफार्मर रखा गया था। आपने ट्रांसफार्मर को मौके से हटाया कैसे? बिना जांच के एक पोल तक नहीं खड़ा किया जाता है। आप गुमराह मत कीजिए और दोबारा ट्रांसफार्मर मौके पर रखवाइए। अधिशासी अभियंता ने विधायक को बताया कि उक्त ट्रांसफार्मर किसी दूसरी जगह का था। वहां पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें