फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 गांवों की बिजली अब भी गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। आंधी-बारिश से बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था अब भी पटरी पर नहीं आ सकी है। 100 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बंद चल रही है। इसकी वजह से ग्रामीणों में आक्रोश है। शहर की बिजली सप्लाई तो देर शाम तक बहाल हो गई थी, लेकिन मंगलवार को ट्रिपिंग का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

नवीन चौक के पास एक पोल में करंट उतरने से एक मवेशी की मौत हो गई। रामपुर मथुरा संवाद के अनुसार अटौरा ग्राम पंचायत सहित 50 से अधिक गांवों में तार टूटने व पेड़ गिरने से सप्लाई बंद चल रही है। पावर कॉर्पोरेशन मरम्मत करने में जुटा हुआ है। करीब 30 घंटे बीत जाने के बाद भी सप्लाई प्रभावित चल रही है। लहरपुर संवाद के अनुसार, ग्रामीण व कस्बे में बिजली सप्लाई सोमवार देर शाम को बहाल कर दी गई थी। लेकिन मंगलवार करीब तीन बजे अचानक बिजली गुल हो गई।
लंबे समय तक बिजली न आने से जब लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन से जानकारी की तो बताया गया कि 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया है। इसी वजह से सप्लाई बंद है। रात दो बजे तक बिजली आने की उम्मीद की जा रही है। इसी तरह पिसावां, महोली, बिसवां, महमूदाबाद सहित अन्य इलाकों में बिजली गुल चल रही है। इसकी वजह से ग्रामीणों केा बहुत दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चल रहा मरम्मत का काम
आंधी की वजह से अधिकतर गांवों में बिजली बहाल कर दी गई है। कुछ जगहों पर तार टूटने व पेड़ गिरने की वजह से समस्या आई है। वहां पर मरम्मत का काम चल रहा है।
- नंदलाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें