फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

Thu, 12 Feb 2026 08:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। तंबौर मार्ग पर डिंगुरापुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार को बाइक की टक्कर लगने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। ददुआपुर गांव निवासी अशर्फीलाल (60) साइकिल से गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक उनकी साइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अशर्फीलाल घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में बाइक सवार पुडरिया लालपुर गांव निवासी विनय कुमार (27) भी घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने अशर्फीलाल को मृत घोषित कर दिया।
वहीं विनय कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें