फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संपत्ति बंटवारे के विवाद में बड़े ने छोटे भाई को मारी गोली

Sun, 15 Nov 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मछरेहटा। मछरेहटा के राठौरपुर गांव में संपत्ति में हिस्से के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच चल रहा विवाद शनिवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। बड़े भाई ने 12 बोर के देसी असलहे से छोटे भाई पर फायर कर दिया। गोली लगने से अभय प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

राठौरपुर निवासी अभय प्रताप सिंह का अपने बड़े भाई सुनील सिंह से संपत्ति में हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर सुनील सिंह ने अभय को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगते ही अभय लहूलुहान होकर गिर पड़े। सीएचसी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अवनीश कुमार ने बताया कि घायल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। बेहतर उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सुनील सिंह पूर्व में हत्या के एक मामले में करीब 20 वर्ष जेल की सजा काट चुका है। सजा काटकर लगभग एक वर्ष पहले ही वह वापस लौटा है। सीओ मिश्रिख विशाल गुप्ता ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि वारदात के बाद से आरोपी सुनील सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें